Sunday 20 May 2012

सूर्यग्रहण (20/21 मई 2012) : जानिये कैसा रहेगा आपके लिए


सूर्यग्रहण (20/21 मई 2012) : जानिये कैसा रहेगा आपके लिए
---------------------------------------------------------------
दिनाँक 21  मई  2012 ई. (पूर्वोत्तर असम आदि राज्यों में ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या) सोमवार को प्रातः सूर्योदय से पहले होने वाला सूर्यग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्यों यथा - अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड सहित पश्चिम बंगाल के उत्तरी नगरों में सूर्योदय के आसन्न काल में ग्रस्तोदय खण्डग्रास रुप में कुछ मिनटों के लिए दिखाई देगा | इन राज्यों में यह सूर्यग्रहण सूर्योदय बाद कम से कम एक मिनट तथा अधिकतम 30 मिनट तक दिखाई देगा | राजस्थान, दिल्ली सहित भारत के पश्चिमी राज्यों में यह ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा |
यह सूर्यग्रहण भारत के पूर्वी राज्यों के साथ-साथ मध्या रूस, चीन, दक्षिणी कोरिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपीन्स, उत्तरी अमेरिका तथा पैसिफिक महासागर में भी दिखाई देगा | इस सूर्यग्रहण की कंकणाकृति टोकियो (जापान), ताइवान, हांगकांग, न्यू मैक्सिको, एरीजोना, नेवाडा में दिखाई देगी |


नोट:- यह सूर्यग्रहण राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडू आदि राज्यों में दिखाई नहीं देगा | अतः यहाँ ग्रहणादि सूतक व दान, जप आदि मानने व करने की कोई आवश्यकता नहीं है |


सूर्यग्रहण के स्पर्शादि काल भारतीय स्टैंडर्ड टाईम में इस प्रकार है:-
ग्रहण की स्थिति              समय (घं.मि.)
ग्रहण प्राम्भ                      2 : 26
ग्रहण (कंकण) प्राम्भ           3 : 37
ग्रहण मध्य                       5 : 23
ख़ग्रास (कंकण) समाप्त         7 : 08
ग्रहण समाप्त                      8 : 19


ग्रहण का सूतक - भारत के पूर्वोत्तर राज्यों "जहाँ यह सूर्यग्रहण दिखाई देगा" वहाँ इस ग्रहण का सूतक 20 मई 2012 को सायंकाल सूर्यास्त के समय से प्राम्भ हो जयेगा |


ग्रहण का राशिफल - यह ग्रहण कृतिका नक्षत्र एवं वृष राशि में हो रहा है, अत: कृतिका नक्षत्र व वृष राशि में जन्में व्यक्तियों को विशेष कष्टदायक रहेगा |
मेषादि बारह राशियों पर इस ग्रहण का फल निम्न होगा :-
मेष - व्यय वृद्धि
वृष - चोट भय
मिथुन - धन हानि
कर्क - लाभ, उन्नति
सिंह - सुख - समृद्धि
कन्या - मनहानि भय
तुला - दुर्घटना भय
वृश्चिक - दाम्पत्य कष्ट
धनु - कार्यसिद्धि
मकर - मन अशांत
कुंभ - रोग भय
मीन - आर्थिक लाभ


अतएव सावधान रहें व सूर्यपूजन अवश्य करें


अभिनव वशिष्ठ.
[www.facebook.com/AbhinavJyotisha]

No comments:

Post a Comment