Wednesday 26 December 2012

कुंभ 2013



प्रयागराज (इलाहबाद) में कुंभ महापर्व, मकर में सूर्य व वृष के बृहस्पति में मनाया जाता है |

    यथा-    ''मकरे च दिवानाथे वृष राशि गते गुरौ |
                प्रयागे कुम्भयोगो वै माघ मासे विधुक्षये ||''

इस प्रमाण से देवगुरु बृहस्पति दिनांक 17 मई 2012 ई. को प्रातः 9:35 पर वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं तथा सूर्यदेव दिनांक 14 जनवरी 2013 से 12 फरवरी 2013 ई. तक मकर राशि में विचरण करेंगे | जिससे यह कुंभ महापर्व त्रिवेणी संगम प्रयागराज में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2013 से शुरु होकर आगामी दो मास तक अर्थात 11 मार्च 2013 ई. तक चलेगा |


इस कुंभ महापर्व के तीन शाही स्नान-

(1) मकर संक्रांति पर्व - पौष शुक्ल तृतीया, सोमवार, दिनांक- 14.1.13
(2) माघी मौनी अमावस्या - माघ कृष्ण अमावस्या, रविवार, दिनांक- 10.2.13
(3) बसंत पंचमी - माघ शुक्ल चतुर्थी, गुरुवार, दिनांक- 14.2.13


इस कुंभ महापर्व के अंगभूत स्नान-

(1) पुत्रदा एकादशी, मंगलवार - 22.1.13
(2) पौषी पूर्णिमा, रविवार - 27.1.13
(3) महोदय योग, शनिवार - 9.2.13
(4) कुंभ संक्रांति पुण्यकाल, मंगलवार - 12.2.13
(5) सूर्य रथ सप्तमी, रविवार - 17.2.13
(6) भीष्माष्टमी, सोमवार - 18.2.13
(7) जया एकादशी, गुरुवार - 21.2.13
(8) भीष्म द्वादशी, शुक्रवार - 22.2.13
(9) माघी पूर्णिमा, सोमवार - 25.2.13
(10) विजया एकादशी, शुक्रवार - 8.3.13
(11) महा शिवरात्रि, रविवार - 10.3.13
(12) सोमवती अमावस्या, सोमवार - 11.3.13

No comments:

Post a Comment